DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा-चेवाड़ा रोड पर कार ने हाईवा को मारी टक्कर:गाड़ी चकनाचूर, कई घायल फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की

शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर एकसारी बीघा गांव के समीप शनिवार देर शाम एक कार ने हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार कई लोग घायल हो गए। हालांकि, सभी घायल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। यह घटना तब हुई जब कार चालक चेवाड़ा की ओर से शेखपुरा की तरफ आ रहा था। सूचना मिलते ही नगर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया
इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित एकसारी बीघा गांव के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। बाद में, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल किया। दो दिन पहले 18 लोग हुए थे घायल
ग्रामीण रामप्रवेश यादव, नीतीश कुमार और महेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों के भीतर हुई इन दो बड़ी घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने गांव के पास स्थायी स्पीड ब्रेकर बनाने, मुख्य मार्ग की खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करने और पहाड़ी भूखंड से निकलने वाले हाईवा वाहनों की गति नियंत्रित करने की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की भी अपील की। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इसी मार्ग पर एक ई-रिक्शा और जाइलो कार की आमने-सामने की टक्कर में 18 लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, तीन महीने पहले भी इसी मार्ग पर ट्रक और टेम्पो की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई थी


https://ift.tt/jBbiRE4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *