DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा:किशनगंज में मैट्रिक परीक्षा का पांचवां दिन, एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

किशनगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का शनिवार को पांचवां दिन था। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली। दूसरी पाली में 129 रहे अनुपस्थित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 16,914 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 312 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 8,467 परीक्षार्थी शामिल हुए और 183 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8,447 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 129 अनुपस्थित रहे। जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, जिससे केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। पांचवें दिन भी परीक्षार्थियों की भीड़ अत्यधिक रही। एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ गौतम कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


https://ift.tt/Ed8DIPS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *