DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोर को अरेस्ट किया:चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिंतावनपुर गांव निवासी शिव प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार, जो बाइक चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है, अपने घर पर है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर चिंतावनपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी कर घर से किया गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने नीरज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी नीरज चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था ताकि पुलिस की पकड़ में न आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब उन अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी पिपरा थाना पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।


https://ift.tt/FP2WIjB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *