स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत:पतारा सीएचसी पहुंची ब्लॉक प्रमुख, 482 से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
कानपुर के पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 482 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में बाल पुष्टाहार योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक कटियार ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर कार्य कर रही चिकित्सक टीम की सराहना की। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें मानसिक रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला रोग और दंत रोग के विशेषज्ञ शामिल थे। डॉ राजेश, डॉ जफर हयात, डॉ शशांक मिश्रा, डॉ अजीत, डॉ अश्विनी और डॉ सचिन पांडे ने मरीजों का इलाज किया। ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने सरकार की योजनाओं और नारी शक्ति को बढ़ावा देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, लेकिन सबसे पहले मां ही नारी शक्ति का पहला उदाहरण है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply