DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बक्सर में युवती का शव बोरे में मिला:कुछ दिनों से थी लापता, अप्रैल में तय थी शादी, ऑनर किलिंग की आशंका पर जांच शुरू

बक्सर जिले के चक्की में 18 वर्षीय युवती का शव बोरे में बंद मिला है। यह घटना डुमरांव अनुमंडल के चक्की थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा, चक्की गांव की है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतका की पहचान बालेश्वर यादव की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी अप्रैल माह में तय थी और घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। इस तरह शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिनों से लापता थी युवती
जानकारी के अनुसार, युवती कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने एक दिन पहले ही चक्की थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बीचोबीच स्थित सरकारी विद्यालय के ठीक पीछे एक गड्ढे में बोरे में बंद शव पड़ा हुआ था। शव से उठ रही दुर्गंध के कारण स्कूल के शिक्षकों को शक हुआ। जब वे पास जाकर देखने लगे तो एक बोरा नजर आया। बोरे को बाहर निकालने के दौरान वह फट गया और भीतर से युवती का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए
सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर परिजन नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में युवती की मौत को लेकर ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।


https://ift.tt/vET5t8Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *