DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

AI समिट विवाद, पटना में राहुल गांधी का पुतला फूंका:बिहार भाजपा बोली- अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल किया, कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘AI समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन अशोभनीय- संजय गुप्ता प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि मौजूद थे, वहां यूथ कांग्रेस द्वारा टी-शर्ट खोलकर किया गया प्रदर्शन अशोभनीय है। कांग्रेस और राहुल की यह हरकत राष्ट्रीय सम्मान के खिलाफ- संजय गुप्ता उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत राष्ट्रीय सम्मान के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस प्रकार का व्यवधान डालना देश को वैश्विक मंच पर शर्मसार करने जैसा है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि, ‘राहुल गांधी के इशारे पर ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने राहुल गांधी से इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।


https://ift.tt/xz0VmGD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *