मेरठ के फलावदा क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव में रविवार सुबह एक फर्नीचर मिस्त्री का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने गांव के आम के बाग में एक शव लटका देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह गांव के ही राजेंद्र हैं, जो फर्नीचर मिस्त्री का काम करते थे। उनकी गर्दन पर चादर का फंदा बंधा था और पेड़ के नीचे चप्पलें पड़ी थीं। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच ग्राम प्रधान अर्जुन ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। रात को घर से निकले थे राजेंद्र परिजनों के अनुसार, राजेंद्र शनिवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोए थे। सुबह करीब 4:30 बजे वे चादर ओढ़कर टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद उनका शव बाग में पेड़ से लटका मिला। परिवार का कहना है कि राजेंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आत्महत्या प्रतीत होने की बात कहीं थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों की तहरीर पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़ शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक राजेंद्र के परिवार में पत्नी आशा देवी, दो पुत्र अश्वनी और विक्रांत, तथा दो पुत्रियां काजल और तनु हैं।गांव में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
https://ift.tt/FlsAG5i
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply