DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी पुलिस ने 3449 बोतल अंग्रेजी दारू की जब्त:मछली के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने मछली की आड़ में हो रही शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बिजधरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मछली के नीचे छिपाकर अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर चकिया डीएसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने संभावित मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी। वाहन में सवार एक युवक फरार घेराबंदी के दौरान, सुंदरापुर गांव के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार दो व्यक्तियों में से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर मछली के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 3449 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। फरार आरोपी उसी गांव का मुन्ना कुमार बताया जा रहा है। पुलिस मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। तस्करी गिरोह के सदस्यों की हो रही पहचान पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार से पूछताछ जारी है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। पुलिस इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मान रही है।


https://ift.tt/7DUI5qZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *