नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित मोती बीघा में शिवम ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शोरूम से लगभग 70 से 80 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने शोरूम की छत से लोहे की चादर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने काउंटर में रखे कैश और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। शोरूम में बिखड़ा मिला सामान
शोरूम के मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वे शाम को शोरूम बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे शोरूम खोलने पहुंचे, तो देखा कि छत की चादर उखड़ी हुई थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि काउंटर में रखे लगभग 70 से 80 हजार रुपए कैश चोरी हो गई हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य कीमती सामान भी गायब हैं। उन्होंने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/nIQot7D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply