DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कटिहार में कार से विदेशी शराब जब्त:होली से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

होली पर्व से पहले कटिहार में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अपर समाहर्ता के निर्देश पर जिले भर में शराब तस्करों और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। लाभा की ओर से एक सफेद रंग की कार में शराब की बड़ी खेप कटिहार शहर की ओर आ रही थी। इस जानकारी पर उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात घेराबंदी की और वाहन की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार से शराब बरामद प्राणपुर के रास्ते में तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद शरीफगंज निवासी मो. शादाब और मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सुमन यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की मात्रा और ब्रांड की विस्तृत जांच की जा रही है। जब्त वाहन को भी कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जा सके। अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि होली को देखते हुए जिले में शराब की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


https://ift.tt/aXs4Lk3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *