जमुई सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक अस्पताल कर्मी का कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में दो लोग अस्पताल कर्मी दयानंद पासवान को रुपए देते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह राशि इंजरी रिपोर्ट में गड़बड़ी करने के बदले में ली गई थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फार्मासिस्टों की कमी के कारण सेवा अवधि बढ़ी दयानंद पासवान सदर अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी फार्मासिस्टों की कमी के कारण उनकी सेवा अवधि बढ़ाकर उन्हें फिर से कार्यरत रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, उन पर पहले भी पैसे लेकर इंजरी रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर करने के आरोप लगते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व जिले के एसपी विश्वजीत दयाल ने भी बातचीत के दौरान संकेत दिया था कि अस्पताल में रिपोर्ट से छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने बताया था कि इन शिकायतों में दयानंद पासवान का नाम कई बार सामने आया है। दलालों और बिचौलियों पर प्रशासन की नजर प्रशासन पहले से ही अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और बिचौलियों पर नजर रखे हुए था। हाल ही में डीएम और एसपी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद एसडीएम सौरव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया गया था। मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक ले जाने वाले गिरोह पर रोक लगाने के लिए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इसी अभियान के तहत अस्पताल के आसपास की दो दुकानों को भी सील किया गया था।
https://ift.tt/718CKZ0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply