DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्टेडियम जर्जर:बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी परेशान, सरकार और प्रशासन से सुधार की मांग

भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्टेडियम की जर्जर हालत बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। शहर के इस प्रमुख खेल स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की कमी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे उनके अभ्यास में बाधा आ रही है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर स्थित इस स्टेडियम की इमारत बेहद खराब स्थिति में है। भवन की छत कई जगहों से टूट चुकी है, प्लास्टर झड़ गया है और लोहे की सरिया साफ दिखाई दे रही है। ऊपर से मलबा गिरने का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव यहां पीने के पानी और शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है। महिला खिलाड़ियों को विशेष रूप से इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अभ्यास के दौरान काफी परेशानी होती है।सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना यहां पसीना बहाते हैं। खिलाड़ियों को खेल मंत्री से उम्मीद छात्रों का कहना है कि उन्हें हर समय यह डर सताता रहता है कि कहीं छत का कोई हिस्सा गिर न पड़े। इस दहशत के माहौल में उन्हें कठिन परिस्थितियों में अभ्यास करना पड़ रहा है।खिलाड़ियों और छात्रों को अब बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से उम्मीद है कि वे इस दिशा में पहल करेंगी और स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सवाल यह है कि जब आधारभूत सुविधाएं ही सुरक्षित और दुरुस्त नहीं होंगी, तो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे और मेडल कैसे लाएंगे? प्रशासन और सरकार को इस गंभीर समस्या पर जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है।


https://ift.tt/2V1t8oN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *