DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा में 2 शराब तस्कर गिरफ्तार:15 लीटर शराब और बाइक जब्त, होम डिलीवरी के समय पकड़े गए

शेखपुरा में अरियरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी शेखपुरा-कसार पथ पर पथरैटा मोड़ के पास हुई, जब वे बाइक से शराब की खेप ले जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पथरैटा गांव के अंकित कुमार (दिनेश यादव के पुत्र) और पिंटू यादव (श्याम सुंदर यादव के पुत्र) के रूप में हुई है। वे अपने गांव से शराब की खेप लेकर होम डिलीवरी करने जा रहे थे। कुल 15 लीटर शराब बरामद की पुलिस ने उनके पास से कुल 15 लीटर शराब बरामद की, जो 58 प्लास्टिक पाउच में थी। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शराब की खेप लेकर बाइक से निकले थे पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर अपने गांव से शराब की खेप लेकर बाइक से निकले ही थे कि उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ अरियरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवक काफी समय से शराब का निर्माण कर आसपास के गांवों में उसकी आपूर्ति कर रहे थे।


https://ift.tt/ZAjOwL4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *