DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में बिजली के खंभे से टकराई स्कॉर्पियो:हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल; शादी समारोह से घर लौट रहे थे

गयाजी में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। खंभा में टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कोंच ब्लॉक की पूर्व प्रमुख मंजू देवी के दामाद की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान केर गांव निवासी राजू यादव के तौर पर हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया। घटना टिकारी-मउ मार्ग की है। छानबीन में जुटी पुलिस मउ थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा दो वाहनों की आमने-सामने आने से हुआ या किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें चपेट में लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में शोक की लहर इधर, राजू कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव केर और ससुराल खबरा में मातम पसर गया। पूर्व प्रमुख मंजू देवी के आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है।


https://ift.tt/Sld526s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *