प्रेमी की पिटाई से दुखी प्रेमिका ने किया सुसाइड:मां ने सड़क पर लाठी से पीटा था, छेड़छाड़ में कराया केस, 2 दिन बाद लगाई फांसी

जालौन में बुधवार को एक प्रेमिका ने प्रेमी की पिटाई से दुखी होकर सुसाइड कर लिया। प्रेमिका ने अपने कमरे में फांसी लगा लगी। परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें, दो दिन पहले प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। जहां परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। फिर बांधकर लाठी-डंडों से खूब पीटा। ग्रामीणों के साथ मां ने भी उसे बहुत मारा। वहीं प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। मां ने उसे भी पीटा था। मां ने प्रेमी पर केस भी दर्ज करवा दिया था। प्रेमिका इस बात से बहुत परेशान थी। तभी उसने यह कदम उठा लिया। प्रेमिका से मिलने गांव आया था प्रेमी ये मामला जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के लोई गांव का है। प्रेमी का नाम बलवान (23) है। प्रेमिका का नाम मुस्कान (21) था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। 2 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी को उसके गांव अहेता से मिलने घर बुलाया था। तभी प्रेमिका की मां लक्ष्मी देवी ने दोनों को साथ में पकड़ लिया। मां ने शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को बुलाया। उसके बाद प्रेमी की पिटाई की गई। प्रेमी और प्रेमिका के गांव 20 किलोमीटर दूर है। हम लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे- मां बेटी की मौत के बाद मां का कहना है, मेरे पति और बेटा बाहर रहते हैं। हम मां-बेटी साथ में घर में रहते थे। लड़के की जाति अलग होने की वजह से हम लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। तभी विरोध कर रहे थे लेकिन क्या पता था, बेटी हमें छोड़कर चली जाएगी। बेटी के जाने के दुख में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था मामले में सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है, मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अगर लड़के पक्ष की तरफ से कोई भी शिकायत आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। जिसमें लड़के को छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग एक साल पहले दोनों भाग गए थे। लेकिन बाद में दोनों को बरामद पुलिस ने बरामद लिया था। लड़की के बयान के कारण लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बता दें, लड़की के घर में मां पिता और भाई हैं। लड़की 9वीं क्लास तक पढ़ी हुई है। लड़की का पिता जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि भाई दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। प्रेमी माधौगढ़ में लोहे की वेल्डिंग का काम करता है। वह 10वीं तक पढ़ा हुआ है। यह खबर भी पढ़ें- यूपी में ‘I LOVE मोहम्मद’ पर सियासत:कानपुर में मुस्लिम धर्मगुरू बोले- क्या हम गोली चलाएं? इमरान ने कहा- जिंदगी मोहम्मद की यूपी में I LOVE मोहम्मद को लेकर सियासत जोरों पर दिख रही है। कानपुर में I LOVE मोहम्मद का साइन बोर्ड लगाने पर 5 सितंबर को 25 लोगों पर FIR हुई। इसके बाद यूपी के अलग-अलग शहरों में मुस्लिमों के प्रदर्शन शुरू हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर