बूथ अध्यक्ष की मौत पर भाजपा का सहयोग:कार्यकर्ता के परिवार की 1.5 लाख रुपए की मदद, करंट से हुई थी मौत

गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने करहिया बूथ के दिवंगत अध्यक्ष राकेश सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। जमानिया विधानसभा के करहिया बूथ संख्या-368 के अध्यक्ष राकेश सिंह का 18 सितंबर को करंट लगने से निधन हो गया था। जिलाध्यक्ष राय ने मृतक के परिवार को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। राकेश सिंह के परिवार में 3 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार, दो पुत्रियां सुप्रिया (7) और शुभांगी (5), पत्नी शशि सिंह तथा मां विन्ध्याचली देवी हैं। 34 वर्षीय राकेश सिंह के पिता योगेन्द्र सिंह की भी मृत्यु करीब 30-31 वर्ष पहले करंट लगने से हुई थी। जिलाध्यक्ष राय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सेवा निष्ठा और ईमानदारी से करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह समेत कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर