DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोपालगंज में एथनॉल टैंकर-ट्रक की टक्कर:टैंकर फटा, सड़क पर ज्वलनशील एथनॉल का रिसाव; कोई हताहत नहीं

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में बलथरी चेकपोस्ट के पास एनएच 27 पर एक एथनॉल टैंकर और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एथनॉल से भरा टैंकर क्षतिग्रस्त होकर फट गया, जिससे सड़क पर ज्वलनशील एथनॉल का भारी रिसाव शुरू हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर से एथनॉल की नदी बहने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एथनॉल के अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण तुरंत खतरे को भांपते हुए प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, ताकि कोई भी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में न आए। SDPO ने घटनास्थल का लिया जायजा सदर एसडीपीओ ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रिसाव को नियंत्रित करने और सड़क से ज्वलनशील पदार्थ को हटाने में जुटी है, ताकि किसी भी अनहोनी घटना को रोका जा सके। रिसाव के कारण यातायात को भी आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।


https://ift.tt/iSR32Nl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *