पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। यह टीम दूसरे राज्यों में आरोपियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। 5 दिन पहले देर रात लगभग 12:00 बजे मोहिनी मोड़ के पास अज्ञात युवकों ने आपस में भिड़ गए थे। वर्चस्व की इस लड़ाई में 7 से 10 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक विकास नाम के युवक को गोली लग गई, जो गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल, उसका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। विकास मोतिहारी के छतौनी का रहने वाला है। पटना के भूतनाथ में यादव होटल के नाम से अपना रेस्टोरेंट चलाता है। मारपीट और फायरिंग के 13 आरोपी फरार पुलिस की ओर से अपने स्टेटमेंट पर 15 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया था। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। एक आरोपी पुटूश उर्फ हर्ष पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। दूसरे आरोपी विकास का इलाज चल रहा है। जबकि 13 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो 4 के खिलाफ कोर्ट में वारंट की अर्जी लगाई गई है। साथ ही साथ संभावित ठिकाने पहलवान मार्केट, बोरिंग रोड में पुलिस की दबिश बढ़ी है। रइसजादों की करिस्तानी से खौफ बोरिंग रोड में राजापुल से लेकर मोहिनी मोड़ तक का इलाका कोतवाली, बुद्धा कॉलोनी, कृष्णापुरी थाने से घिरा है, जो सबसे पॉश और भीड़भाड़ वाली लोकेशन है। बावजूद इसके रइसजादों की करिस्तानी से दहशत का माहौल है। देर रात तक पार्किंग में अवैध तरीके से लगी दुकानों पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों से रईसजादे आते हैं और नशा करते हैं। मोहिनी मोड़ के पास जिस दिन घटना हुई थी, उस दिन भी रइसजादों ने पार्किंग में ही शराब पार्टी की थी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ और माहौल खराब हो गया। इस गोलीबारी की घटना की जानकारी दुकानदारों को भी थी, लेकिन पुलिस को उन्होंने कोई खबर नहीं दी। अवैध तरीके से सज रही दुकानों के चलते ही आए दिन इस तरीके की घटना बोरिंग रोड के इलाके में हो रही है।
https://ift.tt/J7U6ref
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply