DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में बदमाश ने किशोर को गोली मारी:घर के बाहर खड़ा होकर बारात देख रहा था, दाहिने पैर में लगी बुलेट; हालत नाजुक

भागलपुर में शुक्रवार देर रात घर के बाहर बारात देख रहे 15 साल के लड़के को बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में बुलेट लगी है। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के बघमारा गांव की है। घायल की पहचान तनिकलाल यादव के पुत्र सन्नी कुमार के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि गांव के अरविंद यादव के बेटे राहुल की शादी थी। बारात गोराडीह जानी थी। डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। मैं भी बारात देख रखा था। इस दौरान इंद्रदेव यादव वहां आया और फायरिंग करने लगे। दाहिने पैर में गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इस घटना से इलाके में भय और तनाव का माहौल है। सूचना मिलने के बाद लोदीपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।


https://ift.tt/7KpklwZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *