DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

किशनगंज में खाना बनाते समय लगी आग:6 परिवारों के घर जलकर राख, लाखों का नुकसान और मवेशियों की मौत

किशनगंज जिले में भीषण आग लगने से छह परिवारों के घर जल गए। पोठिया थाना क्षेत्र के चनामना के वार्ड संख्या 8 में हुई इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ और कई मवेशियों की भी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम को खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगने से शुरू हुई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते छह से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। अंचल कार्यालय ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही अंचल कार्यालय के कर्मियों ने देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आग से इस्लाम आलम, मो. जाहिद, मो. सईद, निशांत बाबू, समीरुद्दीन और मो. मनीर के घर प्रभावित हुए हैं। इन पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित इस्लाम आलम ने बताया कि आग में उनके कीमती सामान, कपड़े, अनाज, आवासीय घर, जलावन घर और मवेशी घर जल गए। इस घटना में 3-4 मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, 6-7 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। सभी प्रभावित परिवारों ने बताया सभी काफी गरीब परिवार से है और उनकी जिंदगी भर की कमाई जलकर राख मे तब्दील हो गई, सभी ने उचित मुआवजे की मांग की है।


https://ift.tt/tYMN09Z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *