दरभंगा में आज(21 फरवरी 2026) अलग-अलग इलाकों में चार घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी डीएमसीएच पावर सब-स्टेशन अंतर्गत फीडर संख्या-6 में स्विच लगाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। इन इलाकों में असर शटडाउन के दौरान करमगंज, दुमदूमा, सराय सत्तार खान, महाराजगंज, दिलदारगंज, काजीपुरा, चकजोहरा, गायत्री मंदिर, इंपोरियम, कर्मचारी ऑफिस, शिक्षा भवन और दारुभट्टी चौक के आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। दूसरी ओर, हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी विद्युत लाइन में तार बदलने और मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते चार घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसाय, दुकानों, जलापूर्ति व्यवस्था और छात्रों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि पुराने तार को हटाकर नई क्षमता के अनुरूप तार लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या कम होगी। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
https://ift.tt/1ACq0PZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply