DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोशल मीडिया पर वायरल पटना जू का कुपोषित व्हाइट टाइगर,VIDEO:लोगों का फूटा गुस्सा,बोले-कमजोरी से हड्डियां निकलीं, खाना नहीं देते क्या; प्रशासन बोला-जांच करेंगे

इन दिनों सोशल मीडिया में व्हाइट टाइगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी कमजोर दिख रहा है। उसकी हड्डियां निकल आई हैं। जिसने यह वीडियो बनाया है, वह आरोप लगा रहा है कि पटना जू प्रशासन द्वारा सही तरीके से व्हाइट टाइगर को खाना नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उसकी ऐसी हालत हुई है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पटना जू का है। सफेद बाघ की हालत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने प्रशासन से तत्काल वेटरनरी जांच और बेहतर देखभाल की मांग की है। वायरल वीडियो की पटना जू कर रहा जांच दूसरी ओर पटना जू प्रशासन का कहना है कि यह वायरल वीडियो पटना जू का है या नहीं इसकी जांच करवाई जा रही है। हम लोग अपने सभी जानवरों का खास तौर पर देखभाल करते हैं। उनकी समय-समय पर मेडिकल जांच भी होती है। बाघों को नियमित तौर पर खाना दिया जाता है। अभी पटना जू में 7 बाघ हैं, जिसमें 4 मेल और 3 फीमेल है। सभी को महिष मांस दिया जाता है। वहीं, इस वायरल वीडियो से अगर व्हाइट टाइगर के तबीयत खराब होने की अफवाह उड़ रही है तो हम उसकी जांच जरूर करवाएंगे। सभी बाघों को मिलाकर दिए जाते 70 किलो मांस ठंड को देखते हुए बाघ के आहार में भी परिवर्तन लाया गया है। बाघ सिर्फ एक बार ही शाम 4 बजे खाना खाते हैं। ठंड के समय सभी बाघों को मिलाकर करीब 70 किलो मांस खाने में दिया जा रहा है, जो आम दिनों में 50 किलो ही रहता है। नाइट हाउस में बाघ के बैठने के लिए लकड़ी के प्लेटफार्म बनाए गए हैं, ताकि वह ठंडे फर्श पर ना बैठे। बाघ के बाड़े में खासकर हीटर लगाया गया है। दिन के समय ये धूप में आराम करते हैं, लेकिन रात की ठंड में इनका सहारा हीटर बन रहे हैं। शरीर को गर्म रखने के लिए अंडा भी दिया जाता है।


https://ift.tt/ShRFfoA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *