DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में महिला टीचर के पति की बेरहमी से पिटाई:बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने बचाई जान; पीड़ित यूपी का रहने वाला है

गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह ने हिंसा का रूप ले लिया। खनेटा गांव में बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों ने महिला टीचर के पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित केशव कुमार यूपी के कानपुर का रहने वाला है। बच्चों को चॉकलेट देने पर हुआ शक जानकारी के अनुसार केशव फोर व्हीलर से बेलागंज की ओर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुके। दुकान के पास खड़े 2 बच्चों को उन्होंने प्यार से चॉकलेट दे दिया। इसी बात को लेकर आसपास के लोगों को शक हुआ और देखते ही देखते बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। कुछ ही देर में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। बिना पूरी जानकारी लिए बेरहमी मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके ऊपर दनादन कई लाठियां जड़ दी। मारपीट में गांव की महिलाएं भी शामिल थीं। मौके की नजाकत भांप किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर केशव को भीड़ से छुड़ाया। अपनी सुरक्षा में थाना लेकर आ गए। समय रहते पुलिस के पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई। अफवाह से बचने की अपील थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पूछताछ और सत्यापन के बाद स्पष्ट हुआ कि वह व्यक्ति कानपुर का निवासी है। उसकी पत्नी बेलागंज प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। बेला स्टेशन के पास किराए के मकान में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बच्चों से बातचीत के दौरान भाषा और लहजे में अंतर होने के कारण ग्रामीणों को संदेह हुआ और वह अफवाह में बदल गया। इस मामले में अब तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए लोगों से संयम बरतने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों के कारण कई बार निर्दोष लोग हिंसा का शिकार हो जाते हैं। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून अपने हाथ में न लें।


https://ift.tt/NscubI3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *