DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

क्राइम रिपोर्टर|बेतिया नगर के सुप्रिया सिनेमा रोड़ मोटानी पेट्रोल पंप के पश्चिम स्थित गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टामार एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। फिर दोनों बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की। महिला अपनी मां के साथ कथा मटकोर में शामिल होने गई थी। मामले में महिला के पति कमलनाथ नगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने पुलिस से बताया है कि उनकी पत्नी 17 फरवरी की शाम छह बजे अपनी मां के साथ सुप्रिया सिनेमा रोड में कथा मटकोर के आयोजन में शामिल होने गई। वे कुछ देर पहले पहुंचकर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान गली के उत्तर दिशा से एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेज गति से आए। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टामार कर उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और तेजी से कुछ ही सेकंड में एनएच पर जाकर दोनों फरार हो गए। शोरगुल होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की।


https://ift.tt/CioTYZR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *