DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जन जीवक कल्याण संघम प्रदेश संगठन सचिव का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

वजीरगंज| जन जीवक कल्याण संघम के प्रदेश संगठन सचिव सह नगर प्रखंड के पुनावां निवासी 42 वर्षीय राजकिशोर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को उनके आवास परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपस्थित चिकित्सकों और संघ के सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव डॉ नौलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने राज्य स्वास्थ्य समिति और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान से एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनकी पत्नी भी प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण चिकित्सक हैं। वे कुछ माह से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बीते गुरूवार को उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन से ग्रामीण चिकित्सक संघ में शोक की लहर व्याप्त है। शोक सभा में डॉ. रीचा शर्मा, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. इम्तयाज, डॉ. रंजय, डॉ. आनंद, डॉ. सत्येन्द्र प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


https://ift.tt/CioTYZR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *