भास्कर न्यूज|मधुबनी जिले में अब मौसम अनुकूल होने लगा है। दिन में धूप निकलने पर हल्की गर्माहट महसूस होना आरंभ हो गया है। वही रात में ओस का गिरना भी जारी है। जानकार इस मौसम को फसल के लिए अनुकूल बता रहे हैं। रबी व तेलहन सहित अन्य फल के पौधों में काफी संख्या में फुल निकल रहे हैं। खास कर, केराऊ, मटर, रहड़िया, मशुर, सरसों इत्यादि की खेतों में फुल से लदे पौधे लहलहाती दिखाई दे रही है। वही मौसमीय बेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 26.3 एवं 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 61 प्रतिशत, हवा की औसत गति 5.7 कि०मी० प्रति घंटा रही। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि यह अनुमान है कि 22 फरवरी की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है व औसतन 4-6 कि० मी० प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमानः 25.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो न्यूनतम तापमानः 12.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए अगात सरसों की तैयार फसलों की कटाई, झढ़ाई व सुखाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। अगात आलू की तैयार फसल की खुदाई करें तथा खुदाई से 15 दिन पूर्व सिंचाई बंद कर दें। जो किसान भाई आलू की फसल को बीज हेतु रखना चाहते हैं, वे उसकी ऊपरी लत्तर पत्तियों”तनों की कटाई कर दें ताकि कंद अच्छी तरह पक सकें। समय से बोई गई गेहूं की फसल यदि गाभा (बूटिंग) अवस्था में पहुंच गई हो तो उसमें 30 किलोग्राम नत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से उर्वरक का उपरिवेषण करें, जिससे बालियों का विकास अच्छा हो और उपज में वृद्धि हो। यह समय भिंडी की बुआई के लिए अनुकूल है। बीज दर 15-18 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें।
https://ift.tt/CioTYZR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply