राजद ने सोशल मीडिया पर राज्य में विधि व्यवस्था के संबंध में आरोप लगाए। इस पर डीजीपी ने कहा कि अपराध में कमी आई है। वहीं बिहार पुलिस ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। सभी मामलों में कार्रवाई की गई है। 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गुड्डू कुमार उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या में आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार किया गया। पटना सिटी में लॉज की महिला मैनेजर से रेप की कोशिश में केस दर्ज किया गया। छपरा के डोरीगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। फूल तोड़ने निकली 8 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी गोपाल मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। भोजपुर में डांसर से सामूहिक दुष्कर्म में जितेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार और लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया गया है। शेखपुरा में स्कूल जाते समय 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित मो. इंजमामुल हक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया है। सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में आरोपी राज कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। नवादा में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी विनीत यादव, रामस्वरूप राजवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें शामिल एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। तारापुर में भांजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय में किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी मो. जमानत, मो. आफताब, मो. मिस्टर और मो. इम्तियाज को जेल भेज दिया गया।
https://ift.tt/bwaGFHE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply