पटना| फरवरी के दूसरे पखवारे में ही राज्य के कई हिस्से में गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह में हल्की ठंड और धुंध का असर दिख रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के 10 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी। अभी उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल के मरीज बढ़ सकते हैं। सुबह-शाम हल्का गर्म कपड़ा पहनें। धूप में निकलते समय पर्याप्त पानी पीएं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत है। वहीं, किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बारिश की संभावना नहीं है, जिससे गेहूं और सब्जी की फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।
https://ift.tt/KIDTOMl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply