उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले एक साल में गृह विभाग में 60 हजार लोगों की नियुक्ति होगी। इनमें 31 हजार सिपाही होंगे। उन्होंने बिहार के नक्सल मुक्त होने तथा पहाड़ पर हाई सिक्यूरिटी जेल बनाने की बात कही। वे शुक्रवार को विधानसभा में गृह विभाग की अनुदान मांग पर पेश कटौती प्रस्ताव पर हुई बहस के बाद जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस स्वतंत्र है। कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। एआई के जरिए निचले स्तर तक जनता को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सम्राट ने इशारों में राजद पर बड़ा हमला किया। कहा-राजद राज में जेल से हुकूमत चलती थी। अब सुशासन है। हम पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं करते। इसका सकारात्मक नतीजा सामने हैं। भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे। गृह मंत्री ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा-अब तो पुलिस इतनी सशक्त हो गई है कि गिरफ्तार होने पर ’हाथी’ भी बीमार पड़ जाता है। उसे अस्पताल जाना पड़ता है। जबकि पुलिस गिरफ्त से बाहर रहने के दौरान यही ‘हाथी’ सोशल मीडिया पर पुलिस की शिकायत करते रहता है। मंत्री बोले-2025 में 386380 अपराधी गिरफ्तार हुए। एसपी थाना पर जनता दरबार लगा रहे। सीआईडी पहले जैसी नहीं रही। एसवीयू, ईओयू, विजिलेंस ब्यूरो तथा दूसरी एजेंसियों को भी बहुत सशक्त किया गया। साइबर अपराध की 1 लाख 33 हजार शिकायतें आईं। 54% मामलों में 517 करोड़ की राशि होल्ड कराई गई। बहुत लोगों के रुपए लौटे भी। 2 लाख 46 हजार की गवाही हुई। अपराधियों को सजा मिलेगी। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया। पिछले एक साल में 35 हजार बहाली हुई खासकर बिहार पुलिस और होमगार्ड में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हुई तथा चयन के महत्वपूर्ण चरण पूरे हुए। 2025 में 19,838 सिपाही की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकला। करीब 99 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए। 2025 में होमगार्ड के लिए 15 हजार रिक्तियों की घोषणा हुई। चयन सूची और मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। हवलदार क्लर्क और अन्य पद : जनवरी 2026 में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के माध्यम से होमगार्ड हवलदार क्लर्क के 64 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई अपराध की रैंकिंग में बिहार काफी नीचे गृह मंत्री ने अपराध की रैंकिंग बताई। कहा-देश में बिहार, बेहतरीन स्थिति में है। फिरौती के लिए अपहरण में बिहार सबसे निचले पायदान पर है। डकैती में 35 वां, महिला के खिलाफ अपराध में 35 वां, हत्या में 11 वां, यौन उत्पीड़न में 35 वां, दुष्कर्म में 30 वां, पॉक्सो मामलों में बिहार 23 वें स्थान पर है। नीतीश सबके मुखिया, उन्हीं का निर्णय अंतिम उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-मुझको गृह विभाग मिलने से कोई गलतफहमी में न रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही सबके मुखिया हैं। उन्हीं के नेतृत्व वाली सरकार है। उन्हीं का निर्णय अंतिम निर्णय है। वही नेता हैं। उनके साथ ही सब काम हो रहा है। बड़ी घोषणाएं कोई भी अपराधी बच नहीं सकता सम्राट बोले-नक्सल मुक्त हुआ बिहार, हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी पुलिस दीदी’’ के जिम्मे खासकर लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनेगी। अग्निवीर को नियुक्ति में प्राथमिकता उद्योगों की सुरक्षा को बीआईएसएफ की 2 बटालियन होगी एआई बेस्ड फायर सिस्टम, इससे अगलगी की पूर्व सूचना मिलेगी जिलों में भी एसीटीएफ, भागलपुर में जेल बनेगा सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी की रसोई। पुलिस लाइन में स्कूल खुलेगा एसएसजी और मजबूत होगा, इसमें बम निरोधक दस्ता भी होगा
https://ift.tt/PCNVbrM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply