DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जहां कौवा मरे, उनके पास के पॉल्ट्री फार्म के सैंपल की जांच

70 डिग्री पर पका कर खाना सुरक्षित पटना | राज्य में 400 से अधिक मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब सभी पॉल्ट्री फार्म को सेनेटाइज करने का आदेश दिया गया है। इससे बाहरी संक्रमण से मुर्गा-मुर्गियों को बचाया जा सकेगा। चिड़ियाघर को भी सेनेटाइज किया जा रहा है। पशुपालन निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मोकामा सहित कई जगहों पर कौवों मरे हैं। उसकी जांच रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट आने के बाद सघन तरीके से सेनेटाइज किया जाएगा। अभी जिन जगहों पर कौवे मरे हैं, उनके आसपास के पॉल्ट्री फार्म के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यह बीमारी पक्षियों से लोगों में फैलती है। इसलिए पॉल्ट्री संचालकों और कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहना चाहिए। बर्ड फ्लू संक्रमित जीवित या मृत पक्षियों (मुर्गियों, बत्तखों) के सीधे संपर्क में आने से मनुष्य में फैलता है। यह संक्रमण उनकी बीट (मल), लार या सांस की बूंदों के माध्यम से होता है। वायरस आंख, नाक या मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। दूषित वातावरण, अधपके मांस-अंडे के सेवन या कच्चे दूध से भी यह संक्रमण हो सकता है। अंडे-मांस को अच्छी तरह से 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाकर खाना सुरक्षित माना जाता है।


https://ift.tt/WtLMYOP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *