भास्कर न्यूज|बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव में गुरुवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मण मुखिया के रूप में की गई है। सूचना मिली थी कि जोरजा गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
https://ift.tt/CioTYZR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply