भास्कर न्यूज | मनियारी सोनवर्षा बाजार में शुक्रवार को बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। संदेह के आधार पर दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में अपरिचित महिलाओं के घूमने की सूचना पर कुछ लोगों ने आशंका जताई, जिसके बाद भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि किसी प्रकार की मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस टीम तत्काल पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाने लाई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की बात निराधार पाई गई है। उन्होंने कहा, पकड़ी गई महिलाएं एक धार्मिक संगठन से जुड़ी हैं और धर्म प्रचार के सिलसिले में क्षेत्र में आई थीं। अफवाह के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बाद में स्वीकार किया कि अफवाह के कारण गलतफहमी हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। थानेदार ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद परिजन को बुलाकर महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि किसी भी ओर से आवेदन नहीं मिला है।
https://ift.tt/CioTYZR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply