DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधेपुरा में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौके पर जान गई

मधेपुरा के चौसा-फुलौत रोड में फर्दापारी पुल के समीप शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोरसंडा निवासी किशोर मंडल के बेटे राहुल कुमार तथा चंदेश्वरी मंडल के बेटे कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौसा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फर्दापारी पुल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


https://ift.tt/WrhLqDC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *