पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में जीविका परियोजना के तत्वावधान में एक एम्प्लॉयमेंट एंड गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 1561 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। मेले में मधुबन के अलावा तेतरिया, फेनहारा और पकड़ीदयाल प्रखंडों से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। देश भर की 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें शिवशक्ति बायोटेक, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, होप केयर, क्वेस्कॉर्प और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रमुख थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई मिसाल कायम की कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह और पकड़ीदयाल के अनुमंडल पदाधिकारी मंगला पांडे सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक राणा रणधीर सिंह ने जीविका परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इसने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई मिसाल कायम की है। 188 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया जीविका पूर्वी चंपारण के रोजगार प्रबंधक अभिषेक आनंद ने बताया कि पंजीकृत 1561 अभ्यर्थियों में से 256 का चयन नियुक्ति के अगले चरण के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त, 306 अभ्यर्थियों ने कौशल विकास के तहत एसएमओ और हाउसकीपिंग ट्रेड्स में प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया, जबकि 188 अभ्यर्थियों ने आरसेटीआई में प्रशिक्षण हेतु अपना आवेदन जमा किया। आईबीसीबी प्रबंधक कृष्ण रंजन कुमार ने भी जीविका के कार्यों और रोजगार मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
https://ift.tt/tFqKZkc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply