देवरिया में छठ महापर्व के अवसर पर शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए देवरिया पुलिस प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। सोमवार और मंगलवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 27 अक्टूबर (सोमवार) की शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर (मंगलवार) की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदान किया जाएगा। छठ पर्व के दौरान शहर के प्रमुख तालाबों और पोखरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। शहर में 27 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे से रात 9:00 बजे तक और 28 अक्टूबर की रात 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ी बसें, मिक्सर वाहन, गैस सिलेंडर ट्रक, पेट्रोल-डीजल टैंकर जैसे भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा ताकि शहर के प्रमुख छठ घाटों — सोमनाथ मंदिर पोखरा, हनुमान मंदिर पोखरा, सिंधी मिल पोखरा, हाथी कुंड, लक्ष्मी राम पोखरा आदि तक श्रद्धालु निर्बाध रूप से पहुंच सकें। स्थानीय डायवर्जन व्यवस्था मुख्य डायवर्जन प्लान पुलिस प्रशासन ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष फोर्स तैनात की जाएगी, और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
https://ift.tt/yYIsVO1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply