टनकुप्पा | चुनाव को लेकर बोधगया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड में कुल 106 बूथों का गठन किया गया है, जिनमें से 49 बूथों को अतिसंवेदनशील, 21 को संवेदनशील व 36 को सामान्य बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अलीषा कुमारी ने बताया कि अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। बताया कि सभी 49 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा अन्य बूथों पर भी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मतदाताओं को निर्भय और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने काा पूरा अवसर दिया जाएगा।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply