DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला उत्पीड़न मामले को लेकर 8 मार्च से सुनवाई:वायु सेना से रिटायर पदाधिकारी बोले- साला नहीं है, ससुराल में बस गए थे, पाटीदार परेशान कर रहे

समस्तीपुर में महिला उत्पीड़न से जुड़े लंबित मामलों की सुनवाई के लिए आने वाले 8 मार्च से आयोग पखवाड़ा का आयोजन करने जा रही है। इस पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की टीम राज्य के वैसे जिलों में जाकर सुनवाई करेगी। जहां अब-तक टीम नहीं गई है। ताकी पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यहां दो दिनों तक चले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दो दिनों के दौरान आयोग की टीम ने कुल 391 मामलों की सुनवाई की। जिसमें 357 मामलों का निपटारा कर दिया गया। शेष 34 मामलों की सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। जिस कारण सभी लोगों को अगली तिथि निर्धारित करते हुए आयोग तलब किया गया है। जहां सुनवाई के बाद मामलों का समाधान होगा। सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष के अलावा श्यामा सिंह, रश्मि रेखा सिन्हा शामिल हुई। इस पूरी प्रक्रिया में महिला थानाध्यक्ष प्रिति भारती, मुख्यालय डीएमपी केके दिवाकर आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी शादी कर घर से निकालने का अधिक था मामला दो दिनों तक चली इस सुनवाई के दौरान अधिकतर मामला दहेज उत्पीड़न, दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाल देने , पाटीदारी संप्पति विवाद आदि से जुड़ा हुआ था। आयोग के सामने एक वायु सेना से रिटायर पदाधिकारी भी पत्नी के साथ पहुंचे। उनकी शिकायत थी वह अपने ससुराल में साला नहीं रहने के कारण बस गए और उनके सास ससुर के पटीदार तरह तरह से परेशान कर रहे हैं। अलग एससीएसटी उत्पीड़न का मामला दर्ज करा कर परेशान कर दिया है। वरीय अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय से एक मामले में जांच का आदेश आया, लेकिन उस मामले में भी गलत रिपोर्ट दे दी गई।


https://ift.tt/okD1mSz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *