DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सुपौल में महिला की संदिग्ध मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बैरो पंचायत वार्ड-12 में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी (निवासी-कदवा बिंद टोली, कटिहार) के रूप में हुई है, जिसकी करीब आठ माह पहले शादी बैरो पंचायत निवासी डॉ. राज किशोर महतो से हुई थी। घटना के समय प्रीति तीन माह की गर्भवती थी। कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव गुरुवार दोपहर घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका शव मिलने के बाद ससुरालवालों ने परिजनों को सूचना दी। गले पर फंदे का स्पष्ट निशान था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मेरी बेटी की हत्या हुई है- पिता का आरोप मृतका के पिता शैलेन्द्र कुमार महतो ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन सुबह 10 बजे प्रीति ने उन्हें फोन किया था। वह शुक्रवार को नवगछिया में नानी के यहां मुंडन में जाने वाली थी। इसके बाद उसकी मां से भी लंबी बात हुई थी। फोन पर आखिरी बातचीत मां, तबीयत खराब है, उल्टी हो रही है… इलाज नहीं करा रहे। मृतका की मां के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रीति ने अपनी खराब तबीयत का जिक्र किया था। उसने बताया, मां, मुझे लगातार उल्टी हो रही है। तबीयत बहुत खराब है, पर ससुराल वाले इलाज नहीं करा रहे। इसी दौरान पति से फोन को लेकर विवाद हुआ और उसकी मां को मारपीट की आवाजें सुनाई दीं। मां का दावा है, फोन पर ही गला दबाने जैसी आवाज आई। उसके बाद परिवार वालों ने फोन काट दिया। मायके पक्ष का कहना है कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। पुलिस ने दर्ज किया केस, सभी पहलुओं पर जांच सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 138/26 दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या, उत्पीड़न और दहेज समेत सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। सिर्फ आठ महीने पहले विदा हुई प्रीति की इस तरह संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर तबीयत खराब थी तो इलाज क्यों नहीं कराया गया? पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।


https://ift.tt/F1z86vf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *