बेतिया के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत सेनवरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनूप कुमार यादव की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले- आत्महत्या का मामला, जांच जारी थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाने और फरार संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुट गई है।
https://ift.tt/CL8I4OJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply