सहरसा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 25,000 रुपये के इनामी अंतर-जिला अपराधी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली की पॉश विवेक विहार सोसायटी में छिपा हुआ था। अभिषेक झा नवहट्टा थाना क्षेत्र के बलवा टोला (वार्ड न०-03) का निवासी है। इसको लेकर सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शुक्रवार के शाम प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 7 दिसंबर को पेट्रोल पंप गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कुख्यात अपराधी पिछले साल 7 दिसंबर को बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य सूत्रधार था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली के विवेक विहार से दबोच लिया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर सहरसा लाने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। लूट, हत्या के प्रयास और छिनतई के मामले भी दर्ज गिरफ्तार अभिषेक झा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह सहरसा, सुपौल और अररिया जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हथियार के बल पर लूटपाट करना और विरोध करने पर लोगों को गोली मारकर घायल कर देना उसकी कार्यशैली थी। वह लूट, हत्या के प्रयास और छिनतई के चार प्रमुख मामलों में वांटेड था। इसके अतिरिक्त, उसने अररिया में एक बड़ी बैंक डकैती की घटना को भी अंजाम दिया था। उसके खिलाफ सुपौल में डकैती व लूट, अररिया में बैंक डकैती और सहरसा में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
https://ift.tt/bDuQnwH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply