पति ने पत्नी के हाथ-पैर तोड़े फिर छत से फेंका:बच्चे नहीं नहीं होने पर ली जान, ससुरालियों पर जहर देने और हत्या का केस दर्ज
शामली में दहेज के लालच में और बच्चा न होने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को पति और ससुरालियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर छत से नीचे फेंक दिया था। गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। परिजनों का आरोप है कि कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस में की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। केस दर्ज होने के बावजूद किसी आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं की गई। मेरी बहन अस्पताल में एक सप्ताह तक न्याय की राह देखती रही। आखिरकार उसकी मौत हो गई। लेकिन आरोपियों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया। देखें 3 तस्वीरें… पढ़ें पूरा मामला… पूरा मामला शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा का है। दहेज के लिए पति ने पत्नी को छत के धक्का देकर गिरा दिया। करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में दर्द में तड़पने के बाद बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और जहर देकर छत से फेंकने का मामला दर्ज कराया है। मृतका का भाई मन्नू ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी बहन अनवरी सुल्ताना (26) की शादी तीतरवाड़ा गांव में राशिद (30) हुई थी। शादी के कुछ समय करीब 10-12 लाख रुपए हमने खर्च किया था। इसके बाद भी मेरी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं रहते थे। दहेज और बच्चे न होने की वजह से उसे प्रताड़ित करने थे। आए दिन मारपीट और जहर देने तक की कोशिशें की गईं। 13 सितंबर को बहन की सास, ननद और पति ने मारपीट की I बचने के लिए छत पर चढ़ी तो पीछे से उसकी टांग खींचने लगे। फिर उसकी टांग तोड़ दी हाथ तोड़ दिया जैसे ही वह ऊपर गई उसे छत से धक्का दे दिया। और कोल्डड्रिंक में जहर भी दिया था। आखिरकार बुधवार को मेरी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हम लोगों ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। भाई मोबिन ने रोते हुए कहा – “एक हफ्ता हो गया, हमारी बहन न्याय की आस में तड़पती रही और अब उसने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया। हम चाहते हैं कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जिससे कोई और लड़की इस तरह की प्रताड़ना का शिकार न बने।” वही मामले में थानाध्यक्ष समय पाल का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ————————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश यादव का साथ छोड़ेंगे आजम खान?: अगर बसपा में गए तो सपा को कितना नुकसान, इससे भाजपा को क्या फायदा सपा के दिग्गज नेता आजम खान जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बसपा में जाने की अटकलें जारों पर हैं। जब आजम से इस बारे में सवाल किया गया तो उनके गोलमोल जवाब ने इन अटकलों को और बल दे दिया। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या आजम खान अखिलेश का साथ छोड़ेंगे? अगर ऐसा होता है तो सपा को कितना नुकसान होगा? भास्कर एक्सप्लेनर में जानिए सब कुछ…
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply