DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:विधानसभा में ब्राह्मणवाद पर हंगामा, प्राइवेट पार्ट दबाकर पति का मर्डर, 50 हजार रिश्वत लेते महिला DPO गिरफ्तार

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। विधानसभा में आज बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, विपक्ष को ब्राह्मणवाद समझ नहीं आता। ब्राह्मण के बिना ना शादी होती है ना श्राद्ध। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बीजेपी विधायक बोले-ब्राह्मण शादी-श्राद्ध दोनों कराते हैं बिहार विधानसभा में आज बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, विपक्ष को ब्राह्मणवाद समझ नहीं आता। ब्राह्मण के बिना ना शादी होती है ना श्राद्ध। एक ब्राह्मण ने ही भिक्षा मांग कर काशी विश्वविद्यालय बना दिया। यहां ना जाने कितने छात्र पढ़ते हैं और इन्हें ब्राह्मण खराब लगते हैं। तीनों लोक के स्वामी भगवान कृष्ण ने भी आंसू से ब्राह्मण के पैर धोए थे।पूरी खबर पढ़ें 2. ‘पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला’ बेगूसराय में प्राइवेट बैंक कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार(30) के रूप में हुई है। राजीव इंडसइंड बैंक में जॉब करता था और किराए के घर में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। राजीव के पिता का आरोप है कि बहू ने मेरे बेटे की हत्या की है। उसने उसका प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें
3. नीट छात्रा के घर पर लगाए गए CCTV कैमरे जहानाबाद के शंभू गर्ल हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई कर रही है। सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने की कोशिशें सामने आई हैं। परिवार के घर पर दो बार अज्ञात लोगों ने धमकी भरे पत्र फेंके हैं, जिससे परिवार भयभीत है। सुरक्षा के मद्देनजर, परिवार के घर में चार CCTV भी लगाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. सासाराम में 72 घंटे में 5 मौतें, पिता बोले- जहरीली शराब ने ली जान ‘कुत्ता काटने से कोई कैसे मर सकता है… मेरा छोटा बेटा अक्सर शराब पीता था। बड़े बेटे के तिलक वाले दिन भी उसने शराब पी होगी। मुझे लगता है, शराब पीने से ही तीनों की मौत हुई है।’ ये कहना है मृतक लालू के पिता राजपूजन सिंह का, जिसके छोटे बेटे की 16 फरवरी को अचानक मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
5. पप्पू यादव ने कहा- SSP पटना मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे पप्पू यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा है कि, SSP पटना चाहते हैं मैं लोगों की सेवा और मदद के लिए बिहार न आऊं! वह मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। Y श्रेणी सुरक्षा के तहत BMP जवानमेरी सुरक्षा में तैनात हैं,उन्हें फोन कर वापस बुलाया गया है! मुझ से कैसी घृणा है? माफिया मुझ से परेशान हैं, SSP पटना उनकी राह आसान कर रहे हैं! पूरी खबर पढ़ें 6. बांका में महिला ने कीटनाशक खाकर किया सुसाइड बांका की नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया। इसकी इलाज के दौरान आज भागलपुर में मौत हो गई। पति के मेला नहीं ले जाने से आहत होकर महिला ने कीटनाशक दवा का खा लिया था। दरअसल, गांव में अभी भी महाशिवरात्री का मेला लगा हुआ है। मामला अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतघरा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें
7. मधुबनी में वन विभाग टीम पर हमला, 3 कर्मी घायल मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव में अवैध आरा मिल की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में वन विभाग के तीन कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरा मिल संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 8. गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश मिले, 2 लोग पकड़ाए पटना के दीघा थाना क्षेत्र के दीघा TOP के पास वाहन चेकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया है। TOP पर मौजूद कर्मी रूटिंग गाड़ी चेक कर रहे थे। एक वाइट कलर की गाड़ी आई। हाथ देकर कर्मियों ने उसे रोक सर्च किया तो गाड़ी से 2 लाख कैश मिले। अंदर 2 लोग मौजूद थे। थाने पर लाकर जब तलाशी ली गई तो कुल, 18,05000 कैश मिले। फिलहाल गाड़ी और रुपये जब्त कर लिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मुजफ्फरपुर में सड़क पर मुखिया पति की पिटाई, कमर में दिखा पिस्टल मुजफ्फरपुर में पंचायत की मुखिया के पति और एक ग्रामीण के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच सड़क पर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के समय मुखिया पति मनोज पंडित की कमर में एक पिस्टल भी देखी गई। मामल कथैया थाना क्षेत्र के पगहियां गांव का है। पूरी खबर पढ़ें 10. भोजपुर में कॉपी नहीं दिखाने पर मैट्रिक के छात्र पर हमला बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन आज आरा में क्षत्रिय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक स्टूडेंट ने कॉपी नहीं दिया तो पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद उसपर हमला कर दिया। इस हमले में छात्र का सिर फूट गया है। इस घटना से परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें
11. समस्तीपुर में लोजपा(R) नेता पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज समस्तीपुर में लोजपा(आर.) नेता अंटू ईशर पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गोलीबारी के बाद पैदल और कार से भागते हुए बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दे रहे है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 12. शेखपुरा में बदमाशों ने स्कॉर्पियो में लगाई आग, 15 लाख का नुकसान शेखपुरा जिले के बाऊ घाट थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बीती देर रात एक फूस के गैराज में खड़ी स्कॉर्पियो वाहन में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे वाहन मालिक विमल महतो को लगभग 15 लाख रुपये का अनुमानित आर्थिक नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 13. भागलपुर में 3 बच्चों का अपहरण, तीनों भागकर घर पहुंचे भागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि, तीनों बच्चे अपहरण के करीब 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भाग निकले और अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन को दी। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को तीनों बच्चों के परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. किशनगंज में 50 हजार रिश्वत लेते DPO गिरफ्तार पटना से आई विशेष निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को (ICDS) की प्रभारी (DPO) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में 6 लाख 50 हजार 390 रुपए कैश बरामद किए गए हैं। प्रभारी डीपीओ को उसके डुमरिया भट्टा रोड स्थित किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार में कल सामान्य बना रहेगा मौसम बिहार में कल यानि शनिवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों से आ रहे प्रभाव के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।


https://ift.tt/YDFNAnO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *