DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दरभंगा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान:सांसद भी शामिल हुए, भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

दरभंगा भाजपा जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने की। कार्यशाला में जिले भर से आए पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रभारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी कार्यकर्ता को विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और जिम्मेदारियों से परिचित कराता है। इससे नए कार्यकर्ताओं को दिशा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता मिलती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही संभव है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया। प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी रवि कुमार ने संगठन की कार्यपद्धति, चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका और जनसंवाद के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान जिला स्तर के बाद मंडल व शक्ति केंद्र स्तर तक भी चलाया जाएगा, ताकि संगठन की जड़ों को और मजबूत किया जा सके। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने घोषणा की कि आने वाले 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ता सामूहिक रूप से सुनेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। कार्यशाला में जिला प्रभारी उमेशचंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/mM8Bg2Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *