गयाजी में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई हैं। बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली गई। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ताजा मामला चंदौती थाना क्षेत्र का है। कटारी हिल रोड स्थित 16/1 की रहने वाली साजिया परवीन ने पुलिस को बताया है कि घटना सुबह करीब 11:10 बजे की है। वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले की गली में सामने से आए दो बाइक सवारों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हालांकि महिला ने शोर भी मचाया लेकिन वे मौके से आंखों से ओझल हो गए थे। पीड़िता के मुताबिक घटना इतनी तेजी से हुई कि वह संभल भी नहीं पाईं। मुहल्ले के आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों युवक बाइक से भाग निकले। महिला ने बताया कि छीनी गई चेन सोने की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लाख रुपये से अधिक की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब दिन में भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। खास बात यह है कि पूरी वारदात मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में गले से चेन की झपटमारी करते हुए बदमाश की हरकत कैद साफ नजर आ रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि फुटेज पुलिस की जांच में अहम सुराग दे सकती है और अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी। महिला ने थाने में दिए आवेदन में पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और छीनी गई सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जांच में सहयोग के लिए वह हर जरूरी जानकारी और साक्ष्य उपलब्ध कराने को वह तैयार है। इधर, ठंड खत्म होते ही चेन स्नैचिंग की वारदात शहर में होने लगी है। लोगों ने पुलिस से गश्ति बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। चंदौती थानादार अनिल कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। टावर डंप करा कर झपटमार की शिनाख्त की जाएगी।
https://ift.tt/s3gGM1K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply