DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा DM ने जनसुनवाई में 40 मामले सुने:जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

नवादा जिले में जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 40 शिकायतें सुनी गईं। डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि बाकी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह जनसुनवाई बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ उद्देश्य का हिस्सा है। इसका मुख्य मकसद नागरिकों के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें लोगों ने जमीनी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुकंपा नियुक्ति, केस से नाम हटाने जैसे विभिन्न मामलों की शिकायतें दर्ज कराई। रजौली थाना के उमेश प्रसाद ने जमीन विवाद, मुफस्सिल थाना की सरोज देवी ने अनुकंपा नियुक्ति, गोविंदपुर थाना के रणधीर कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना और नालंदा जिले के जसवीर कुमार ने केस से नाम हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। डीएम रवि प्रकाश ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निपटारा समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के अनुसार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को इस तरह की सुनवाई जारी रहेगी, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा सके और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


https://ift.tt/KTbJeIp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *