DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शंकर-श्रीकृष्ण का रोल करने वाले कलाकार की मौत:संभल में कैंटर ने घसीटा, 28 दिन बाद होनी थी शादी, जागरण में जा रहा था

संभल में सड़क हादसे में जागरण में भगवान शंकर का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण (25) की मौत हो गई। रविवार शाम करीब 7 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित मुजफ्फरपुर गांव के पास हादसा हुआ। अरुण एक टेंपो पर साइड से लटके हुए थे, तभी एक आयशर कैंटर ने उन्हें टक्कर मारकर घसीट लिया। अरुण पुत्र खेमपाल कस्बा हयातनगर का रहने वाला था। वह अपने साथी अमरजीत पुत्र दिनेश के साथ बहजोई क्षेत्र के धीमरवाली पाठकपुर गांव में आयोजित जागरण में जा रहे थे। अरुण जागरण और अन्य कार्यक्रमों में भगवान शंकर का रोल करते थे, जबकि अमरजीत पार्वती का किरदार निभाते थे। हादसे के वक्त अरुण टेंपो के बाहर लटके थे, जबकि अमरजीत अंदर बैठे थे। कैंटर चालक ने टेंपो पर लटके अरुण को घसीट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे की मौत की खबर सुनकर उनका बुरा हाल हो गया। अरुण की शादी 22 नवंबर 2025 को मुरादाबाद के हरथला निवासी पूजा पुत्री हरिलाल से होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच 28 दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। अरुण अपने दो भाइयों और चार बहनों में से एक थे और ‘महादेव आर्ट ग्रुप’ के संचालक थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस परिक्रमा तीर्थ की ड्यूटी पर थी और युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।


https://ift.tt/VT3l0EI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *