DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नालंदा में स्कूल टीचर पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप:नाराज छात्र-छात्राओं ने आरोपी की पिटाई की, साथी टीचर बोले- साजिश के तहत फंसाया गया

नालंदा के नूरसराय इलाके में एक मिडिल स्कूल के टीचर पर स्कूल की ही छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी की घटना के बाद स्कूल में काफी देर तक हंगामा हुआ और आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। घटना गुरुवार की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मकनपुर दहपर के एक सरकारी स्कूल की है। छात्राओं के आरोपों से उलट स्कूल के शिक्षकों ने इसे अनुशासन के नाम पर उपजे विवाद के कारण रची गई साजिश करार दिया है। पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो के तहत मामला 19 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे नूरसराय थाना पुलिस को स्कूल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नूरसराय थानाध्यक्ष एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया और नूरसराय थाना पॉक्सो एक्ट की तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, डीएसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शिक्षक नरोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दरुआरा गांव का ही रहने वाला है। सदर डीएसपी-2 (बिहारशरीफ) संजय कुमार जायसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। फिलहाल आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। और पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। साथी शिक्षकों ने किया बचाव, कहा- फंसाया गया एक तरफ जहां पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है, वहीं विद्यालय के अन्य सहकर्मी शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक नरोत्तम कुमार का बचाव किया है। साथी शिक्षकों का कहना है कि आरोपी शिक्षक का आचरण और व्यवहार हमेशा से सही रहा है। घटना के समय के हालात बयां करते हुए शिक्षकों (दिव्या सारणी, सुधीर कुमार शर्मा और अन्य) ने बताया कि विद्यालय परिसर में अचानक बहुत शोरगुल होने लगा। जब वे लोग बाहर निकले तो देखा कि कुछ बच्चे शिक्षक की पिटाई कर रहे हैं। स्थिति को बिगड़ता देख साथी शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी शिक्षक को वहां से निकाला और ऊपर के कमरे में सुरक्षित बंद कर दिया। सहकर्मी बोले- नरोत्तम ने कुछ बच्चियों को गलत बात पर डांटा था सहकर्मी शिक्षकों का दावा है कि नरोत्तम कुमार विद्यालय में काफी कड़क और अनुशासनप्रिय स्वभाव के हैं। उनका कहना है कि शिक्षक ने कुछ बच्चियों को किसी गलत बात पर डांटा था और उन्हें मना किया था, जिसके बाद लड़कियां उग्र हो गईं और उन्होंने यह कदम उठाया। स्कूल की रसोइया और ग्रामीण भी शिक्षक के व्यवहार को अच्छा बता रहे हैं। इस पूरी घटना और हंगामे के बाद से विद्यालय के अन्य शिक्षक भी डरे और सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर अनुशासन सिखाने पर ऐसे झूठे आरोप लगेंगे, तो कोई भी शिक्षक निडर होकर बच्चों को नहीं पढ़ा सकेगा। पीड़िता के घर लटका था ताला, पड़ोसियों ने कुछ बताने से इनकार किया इस पूरे प्रकरण पर जब पीड़िता का पक्ष जानने के लिए भास्कर की टीम गांव पहुंची तो घर पर ताला लगा था। आसपास के लोगों के की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं स्कूल की सहेलियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक उन लोगों को साइंस विषय पढ़ाते थे। वह थोड़े कड़क मिजाज के थे। लेकिन कभी भी उन्होंने गलत तरीके से किसी को छूने का प्रयास नहीं किया।


https://ift.tt/hTuPFMl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *