DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कटिहार में भीड़ ने दो महिलाओं को घेरा, बंधक बनाया:बच्चा चोरी की अफवाह पर 2 घंटे तक चला हंगामा

कटिहार के इमलीगाछ चौक स्थित आंबेडकर कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में घूम रही तीन संदिग्ध महिलाओं को बच्चा चोर बताकर घेर लिया और बंधक बना लिया। यह घटना करीब दो घंटे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों महिलाएं हाथ में थैला लेकर घरों में भीख मांग रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इन महिलाओं को पहले कभी इलाके में नहीं देखा था, जिससे उन्हें बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने का संदेह हुआ। इसी संदेह के आधार पर लोगों ने महिलाओं को रोककर उनसे पहचान पत्र मांगे। तीन में से एक महिला मौके से भाग निकली हंगामा बढ़ने पर तीन में से एक महिला मौके से भाग निकली, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। इसके बाद भीड़ ने बची हुई दो महिलाओं को घेरे रखा और विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों मुकेश मालिक और पूर्णिमा देवी ने बताया कि महिलाओं ने खुद को समस्तीपुर का निवासी बताया, लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। इसी वजह से लोगों ने उन्हें जाने नहीं दिया। भीख मांगकर गुजारा करती हैं महिलाएं पकड़ी गई महिलाओं, गुड़िया देवी और मुन्नी देवी ने बताया कि वे पिछले छह महीने से कटिहार के छीटाबाड़ी इलाके में रह रही हैं और भीख मांगकर गुजारा करती हैं। उन्होंने दावा किया कि वे समस्तीपुर की निवासी हैं और बच्चा चोरी से उनका कोई संबंध नहीं है। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि महिलाएं निर्दोष पाई जाती हैं तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/1wgfX02

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *