DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट, एक की मौत:ट्रैक्टर, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में 3 घायल

किशनगंज में बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित एनएच 327 ई पर नसीमगंज चौक के पास शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर, ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक, ट्रक चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत ढलाई का सेटरिंग लादकर वापस आ रहे एक ट्रैक्टर और सब्जी से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई। बहादुरगंज थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान कांटाबारी मंगुरा निवासी मो. शमीम, पिता नौशाद आलम के रूप में हुई है। घायलों में कांटाबारी निवासी मोटरसाइकिल चालक समीर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक दानिश और ट्रक का उपचालक शामिल हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


https://ift.tt/OwHVc2K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *