बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय के द्वारा 21 फरवरी को सीवान के गांधी मैदान, सीवान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा, जिसमें तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। LIC ऑफ इंडिया, चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड होंगी शामिल नियोजन मेले को लेकर दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मेले में लगभग 20 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से Blinkit, डीसेट्स इंडिया, रिट्रोफिट टेक्नोलॉजी, हरिओम फीड्स प्राइवेट लिमिटेड, संवि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, LIC ऑफ इंडिया, चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा एससीएम गारमेंट्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय नियोजकों में श्री गोपाल ऑटो (मारुति शोरूम), कुशग्राम खादी उद्योग, सिटी कार्ट, स्टाइल बाजार और श्री लेदर सहित कई प्रतिष्ठान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। युवाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और स्टार्टअप की दी जाएगी जानकारी उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां युवाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को स्टडी किट और टूल किट का भी वितरण किया जाएगा, जिससे वे अपने रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेले में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से पोर्टल पर निबंधन कराया है, वे सीधे मेले में भाग लेकर कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं। वहीं, जिन युवाओं का निबंधन नहीं है, वे पहले एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। सुमित कुमार सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यह मेला रोजगार पाने और करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेकर अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का आह्वान किया। यह मेला जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और मार्गदर्शन का सशक्त मंच साबित होगा।
https://ift.tt/nRhF9Te
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply